HomeUTTAR PRADESHअखिलेश यादव के सामने ही दे दनादन, माला पहनाने के लिए आपस...

अखिलेश यादव के सामने ही दे दनादन, माला पहनाने के लिए आपस में भिड़े समर्थक

कन्नौज: समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे थे। वो छिबरामऊ में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर गए थे। सड़क पर खड़ी अपनी कार में वो बैठे थे, तभी दो कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को तमाचे जड़ने शुरू कर दिए। इस बीच वहां खड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav)  को माला पहनाने के समय दोनों युवकों के बीच कहासुनी फिर मारपीट हुई थी। दोनों लड़ते-लड़ते अखिलेश की गाड़ी के सामने पहुंच गए। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की। बताया ये भी जा रहा है कि अखिलेश ( Akhilesh Yadav) से मिलने के चक्कर में मारपीट की ये घटना हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज एक अखिलेश ( Akhilesh Yadav)  और राहुल गांधी की जनसभा में भीड़ बेकाबू हो गई थी। इससे भगदड़ मच गई थी। ये घटना फूलपुर की थी। यहां राहुल गांधी और अखिलेश की जनसभा थी। मगर, भगदड़ के बाद दोनों नेता बिना बोले वहां से निकल गए थे। सपा प्रमुख अखिलेश के पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हुए थे। बैरिकेटिंग तोड़कर मंच तक पहुंचने लगे। भगदड़ में कई लोग हुए जख्मी हो गए थे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read