spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसपा ने जारी की 7 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, बाबू सिंह...

सपा ने जारी की 7 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव

fok-media-samman-samaroh

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।

इसमें फूलुपर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा, मछलीशहर से प्रिया सरोज, डुम​रियागंज से भीष्म शंकर ‘कुशल’ तिवारी, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद और सलेमपुर से रमाशंकर राजभर को प्रत्याशी बनाया है।

सपा (Samajwadi Party) 63 सीटों पर लड़ रही चुनाव

बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उत्तर प्रदेश में 80 में से 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि 17 पर कांग्रेस किस्मत आजमा रही है। सपा अभी तक कई सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है। इसकी शुरुआत बदायूं से हुई थी। पहले यहां से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था। मगर बाद में उनका नाम काटकर शिवपाल यादव को टिकट दिया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular