HomeUTTAR PRADESHस्कूल हेडमास्टर ने 6वीं छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, परिजनों ने...

स्कूल हेडमास्टर ने 6वीं छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, आरोपी फरार

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने 6वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी। छात्रा ने जब अपने पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी तो जमकर हंगामा हुआ। छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। हालांकि मौका पाकर हेडमास्टर मौके से फरार हो गया। परिजनों के आरोप के आधार पर बीएसए ने आरोपी हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है। मामला प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील इलाके में लक्ष्मणपुर ब्लॉक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे गुलाब राय का बताया जा रहा है।

यहां शनिवार को इंचार्ज हेडमास्टर अनिल कुमार शुक्ला ने कक्षा छठी में पढ़ने वाली छात्रा को अलग बुलाकर बैड टच किया। उसके साथ अश्लील हरकत भी की। पीड़ित छात्रा आरोपी हेड मास्टर के चंगुल से बचकर रोती विलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार के लोग कुछ ग्रामीणों के साथ पीड़िता को लेकर स्कूल पहुंच गए। लोगों को स्कूल आता देख आरोपी हेड मास्टर बाइक लेकर भाग निकला। अब ग्रामीणों और जांच अफसरों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यहां पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर भी पहुंचे। अफसर ने पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों का बयान दर्ज किया। बयान में परिजनों ने साफ कहा कि पीड़िता के साथ हेड मास्टर ने बेड टच किया। पीड़ित छात्रा ने भी अफसर से बैड टच की बात बताई।

उधर परिजनों और पीड़ित छात्रा के बयान के साथ बीइओ सुरेश कुमार सरोज की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने आरोपी हेड मास्टर अनिल कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक के घिनौनी हरकत की जांच बीएसए ने लालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह को सौंप दी है। जांच के बाद आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ और कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने जेठवारा थाने में पहुंचकर आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ तहरीर भी दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read