HomeUTTAR PRADESHलखनऊ में राम नवमी पर निकलेगी भगवा यात्रा

लखनऊ में राम नवमी पर निकलेगी भगवा यात्रा

लखनऊ:  लखनऊ में चैत्र शुक्ल की नवमी अर्थात राम नवमी (Ram Navami) पर भगवा यात्रा (Bhagwa Yatra) निकाली जायेगी। यह यात्रा एकल अभियान संगठन की ओर से निकाली जायेगी।

भगवा यात्रा के प्रभारी भूपेंद्र अग्रवाल और यात्रा संयोजक मनोज ने बताया कि एकल अभियान संगठन की ओर से 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जायेगी।

रामनवमी (Ram Navami) के दिन सायं काल चार बजे शहर के कपूरथला चौराहे पर एकत्रीकरण होगा। उसके बाद कपूरथला चौराहे से भगवा यात्रा आरंभ होकर लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए गोमती नदी के किनारे भगवान खाटू श्याम मंदिर परिसर में जाकर समाप्त होगी।

भगवा यात्रा के प्रभारी भूपेंद्र ने लखनऊ के सभी राम भक्तों को भक्ति भाव के साथ भगवा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही लखनऊ शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि व नेता, राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले प्रबुद्ध वर्ग और नौजवान वर्ग, मातृ शक्ति के नाम वाली सूची बनाकर भी भगवा यात्रा के लिए सूचना दी जा रही है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read