HomeUTTAR PRADESHRJD को लगा बड़ा झटका...श्वेता सुमन का नामांकन हुआ रद्द, जाने वजह

RJD को लगा बड़ा झटका…श्वेता सुमन का नामांकन हुआ रद्द, जाने वजह


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। अब चुनाव आयोग ने कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया। आयोग ने श्वेता सुमन को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी बताते हुए उनका नामांकन कैंसिल किया है।


बीजेपी ने लगाया आरोप


श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से अपना नामांकन दर्ज किया है, लेकिन बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं। बीजेपी का आरोप था कि श्वेता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं और बिहार की किसी आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।


जांच में आया सामने


चुनाव आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर गौर करते हुए श्वेता सुमन के डॉक्यूमेंट्स की जांच की। जांच में पता चला कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज किया था। हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना और उनका नामांकन कैंसिल कर दिया।


नाराज हुई श्वेता सुमन


नामांकन रद्द होने पर नाराजगी जताते हुए श्वेता सुमन ने कहा  कि बीजेपी और उनके उम्मीदवार को मुझ से, मेरी पार्टी और आरजेडी की सरकार के आने का डर है। इसलिए वह हमारे साथ अन्याय कर रहे हैं। सोच लीजिए एक व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ने से रोका जा रहा है, लेकिन लोकतंत्र में ये अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आ गई तो वो क्या करने वाले हैं, बिहार को बर्बाद करने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं यहां की मूल निवासी नहीं हूं और मेरा जाति प्रमण-पत्र यूपी का है, लेकिन मैं यहां 20 साल से रह रही हूं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read