HomeUTTAR PRADESHशादी समारोह से लौट रहे बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

शादी समारोह से लौट रहे बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां शादी समारोह से लौट रहे बीजेपी नेता व  पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत (Ram Bilas Rawat) पर रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इलाके में सनसनी मच गई।

घटना में बीजेपी नेता गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई है। बीजेपी नेता को अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हमलावरों की तलाश के लिए पांच टीमें बनाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज किशनखेड़ा गांव में शुक्रवार को रामकुमार लोधी के बेटे संदीप राजपूत का तिलक समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए काकोरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम बिलास रावत (Ram Bilas Rawat) भी पहुंचे थे। उनके साथ उनके सहयोगी गांव के अनंत राम यादव उर्फ अमित, उनके भाई जयकरण यादव, अमित उर्फ छोटू भी थे। तिलक समारोह के बाद ये सभी घर लौट रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान रात के करीब दस बजे प्रॉपर्टी डीलर मोनू रावत, मोनू का भाई अखिलेश रावत, ज्ञानी लोधी, श्रीकृष्ण रावत, बबूल लोधी और रिंकू लोधी ने अवैध तमंचो से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read