HomeUTTAR PRADESHरामलला सरकार का किया गया दिव्य अभिषेक, मनमोहक है प्रभु की ये...

रामलला सरकार का किया गया दिव्य अभिषेक, मनमोहक है प्रभु की ये भव्य तस्वीरें

अयोध्या: अयोध्याधाम में 500 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान बने भव्य-दिव्य मंदिर में रामनवमी का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर पूरे नगर में हर्षोल्लास का माहौल है।आज के इस विशेष दिन के लिए सुबह से नगर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बुधवार को सुबह सबसे पहले रामलला (Ramlala)  को दिव्य स्नान कराया गया है। रामलला (Ramlala)  को पंचामृत स्नान के बाद इत्र लेपन किया गया।आज रामलला (Ramlala)  भक्तों को 19 घंटे दर्शन देंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सिर्फ राम जन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को ही दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।  सुबह 3:30 बजे से भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। रात 11 बजे तक शृंगार, राग-भोग और दर्शन साथ-साथ चलेंगे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read