HomeUTTAR PRADESHअयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम

अयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम

अयोध्या: रामनवमी मेले (Ram Navami Fair) के लिए नया घाट पुलिस चौकी के पीछे कन्ट्रोल रूम पूर्ण रूप से स्थापित और सक्रिय हो गया है। यहां पर अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें पुलिस विभाग और सिविल विभाग के अधिकारी/सहायक तैनात किये गये हैं।

साथ ही साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में भी मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग आदि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने विभाग से संबंधित ड्यूटी लगायी गयी है। इसमें मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बेहतर समन्वय से रामनवमी (Ram Navami)  के पर्व को सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिये गये हैं।

मेला नियंत्रण कक्ष के नम्बर 05278-232043, 232044, 232046, 232047, 9120989195, 9454402642 पर कोई भी व्यक्ति जानकारी का आदान प्रदान कर सकता है।

इसके अलावा सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने जोन/सेक्टर क्षेत्र का पूर्व में ही भ्रमण करके वस्तुस्थिति से अवगत होने तथा जोनल प्रभारी/सेक्टर प्रभारी आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read