HomeUTTAR PRADESHPM मोदी को भरोसा, योगी के नेतृत्व में टूटेगा 14 और 19...

PM मोदी को भरोसा, योगी के नेतृत्व में टूटेगा 14 और 19 का रिकॉर्ड

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अमरोहा में विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने बीते सात साल में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा किये गये कार्यों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही यह भरोसा भी जताया कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत का रिकॉर्ड इस बार योगी जी के नेतृत्व में टूट जाएगा।

उन्होंने (PM Modi) मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  के सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास के आधार पर 2024 के लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री के मुख से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर तारीफ पर योगी-योगी के नारे गूंजते रहे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने अपने भाषण के दौरान कई बार मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  की तारीफ की। उन्होंने यूपी को अपराधमुक्त बनाने के लिए योगी के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी के कितने ही मोहल्लों में ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाने पड़ते थे। योगी जी ने ऐसे अपराधियों से मुक्ति दिलाई है। हमें दोबारा किसी कीमत पर उन ताकतों को मजबूत नहीं होने देना है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि यहां सात साल से योगी जी की सरकार है। उन्होंने यूपी में दिखा दिया है कि गवर्नेंस, कानून व्यवस्था और विकास क्या होता है। योगी जी के नेतृत्व में 2014 और 2019 दोनों का रिकॉर्ड टूटेगा। योगी जी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रहे हैं। जिन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार देखी है वो योगी जी के कार्यकाल को भी देख लें। 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। ये भारत के भाग्य को सुनिश्चित करेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read