spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब कर रहे हैं सरेंडर: अखिलेश यादव

अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब कर रहे हैं सरेंडर: अखिलेश यादव

अमेठी: अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा (Congress candidate KL Sharma) के समर्थन में आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा के लोगों ने सेना में अग्निवीर लागू किया है। अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर योजना लागू हो जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जब वोट करने जाना तो बेरोजगारी व महंगाई को ध्यान रखना। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को अमेठी के नंदमहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश कर रही है। इंडिया गठबंधन इसे कभी सफल नहीं होने देगा। अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। 13 रुपये किलो की चीनी का ख्वाब दिखाया। मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था। एक और एक मिलकर 11 हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी वाले नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों की हर बात झूठ निकली। किसानों को दिल्ली तक में प्रदर्शन करना पड़ा। अपनी फसल की कीमतों के लिए। किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए इन्होंने सड़कों को बंद कर दिया था, सड़कों पर कीलें लगवा दी थी। गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं भरने देते थे लेकिन, किसानों ने परवाह नहीं किया।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी न देना पड़े, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने पेपरलीक करा दिया। कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित्त हो गई हैं। इनका रथ फंस गया है और धंस गया हैं। अब निकलने वाला नहीं है। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग संविधान के तहत मिले लोगों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। जो लोग संविधान बदलने को निकले हैं उन्हें बदलना है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular