HomeUTTAR PRADESHलोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी जनता: अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी जनता: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड के मामले में चंदा के नाम पर की गयी वसूली का भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ईडी, सीबीआई और इन्कम टैक्स के जरिए विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित किया और भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया। पार्टियों को तोड़ने का काम किया। जनता सब देख रही है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी। जनता ही देश में लोकतंत्र बचाएगी। भाजपा विपक्षी नेताओं पर दबाव बना कर पार्टी में तो शामिल करा सकती है लेकिन जनता को शामिल नहीं करा सकती है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सतर्क रहना होगा। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता चुनाव में हर स्तर पर ध्यान रखे और निगरानी करें।

यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली है लेकिन नौकरियां नहीं दी। वर्षों से नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र निराश और हताश है। भाजपा जानबूझ कर पेपर लीक कराती है। भाजपा सरकार के रहते युवाओं को न नौकरी मिलेगी और न आरक्षण मिलेगा। यही युवा, नौजवान लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगा।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पहले कप्तान ने अपनाया सख्त रुख,162 गुंडों पर लगाया गुण्डा एक्ट

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read