HomeUTTAR PRADESHमुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पिता के...

मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पिता के फातिहा में शामिल होने की अनुमति

नई दिल्ली/गाजीपुर: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Anari) के बड़े बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को तीन दिन के लिए राहत दी है।  सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फतिहा पढ़ने की इजाजत दी।

अब्बास (Abbas Ansari) 10 अप्रैल को मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा पूरी सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को लाया जाए। 10 अप्रैल को फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को वापस गाजीपुर लॉकअप में रखा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा 11 और 12 अप्रैल को अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) अपने परिवार वाले से मुलाकात करेंगे। वहीं, 13 अप्रैल को अब्बास अंसारी को वापस कासगंज जेल में लाया जाएगा। अंतरिम जमानत के दौरान अब्बास अंसारी कोई मीटिंग और कोई इंटरव्यू नहीं देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा आज शाम 5 बजे से पहले अब्बास को कासगंज जेल से निकाला दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कार्यक्रम अटेंड कर सकते हैं लेकिन अपने घर पर शाम को रुक नहीं सकते हैं। शाम को लॉकअप में ही रहेंगे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read