HomeUTTAR PRADESHपश्चिम उत्तर प्रदेश की हवा बदलने के लिए 13 रैलियां करेंगी मायावती

पश्चिम उत्तर प्रदेश की हवा बदलने के लिए 13 रैलियां करेंगी मायावती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम और द्वितीय चरण की लोकसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने बसपा प्रमुख मायावती 1(Mayawati) 4 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ताबड़तोड़ 13 रैलियों को सम्बोधित करेगी। मायावती (Mayawati) की रैलियों को लेकर बसपा के काेऑर्डिनेटरों ने तमाम तैयारियां की है। जिससे पश्चिम उत्तर प्रदेश की हवा बदली जा सके।

बसपा की ओर से जारी कार्यक्रम में 14 अप्रैल को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, 15 अप्रैल को रामपुर और मुरादाबाद, 16 अप्रैल को नगीना व बिजनौर, 21 अप्रैल को गाजियाबाद, बागपत एवं अमरोहा, 22 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर, 23 अप्रैल को मेरठ व हापुड़ में बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) की रैलियां होगी। इस दौरान लोकसभा सीट के उम्मीदवार, पार्टी पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

बहुजन समाज पार्टी के घोषित उम्मीदवारों ने पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए रैली करने की अनुमति ले लिया है। मंच बनाने और पंडाल सजाने के लिए एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बसपा के अपने फिक्स वोटरों को रिझाने के लिए नगीना, रामपुर, बागपत लोकसभा सीट के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत लगायी है। ऐसे में अब उन्हें बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) के आगमन का इंतजार है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read