Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMahaaparinirvaan Mandir: थाईलैंड,भूटान,जर्मनी, फ्रांस व कनाडा के पर्यटकों ने महात्मा बुद्ध की...

Mahaaparinirvaan Mandir: थाईलैंड,भूटान,जर्मनी, फ्रांस व कनाडा के पर्यटकों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को नवाया शीश

fok-media-samman-samaroh

Mahaaparinirvaan Mandir: थाईलैंड,भूटान,जर्मनी, फ्रांस व कनाडा के पर्यटकों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को नवाया शीश

Mahaaparinirvaan Mandir: ( कम्प्यूटर जगत ) बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में इस कड़ाके की ठंड के बीच भी विदेशी पर्यटकों की आवक बनी रही।

मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर से लेकर रामाभार स्तूप तक चहल-पहल का माहौल बना रहा। इसमें थाईलैंड, भूटान, जर्मनी, फ्रांस व कनाडा के पर्यटकों का हुजूम शामिल रहा।

सुबह 7.0 बजे थाईलैंड का 30 सदस्यों का पर्यटक दल व्याख्या केंद्र के रास्ते मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पहुंचा। 7.15 बजे 74 सदस्यीय भूटान, 7.45 बजे 43 सदस्यीय थाईलैंड, 8.07 बजे 49 सदस्यीय भूटान,

8.15 बजे 41 सदस्यीय थाईलैंड, 8.40 बजे 30 सदस्यीय जर्मनी, 1.45 बजे 12 सदस्यीय थाईलैंड, 2.42 बजे दो सदस्यीय कनाडा और फ्रांस के अलावा 3.55 बजे 42 सदस्यीय थाईलैंड के पर्यटकों का दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को शीश नवाया।

बुद्ध वंदना के साथ लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। मुख्य स्तूप की परिक्रमा कर भव्यता की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रू-ब-रू हुए। मंदिर परिसर में खुदाई से निकले अवशेषों की पुरातात्विक महत्व को भी जाना।

यहां से सभी दलों ने भू स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया। जहां से बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे।

जहां अपने -अपने तरीके से हाथों में विविध फूलों को लेकर परिक्रमा किया। इसके अलावा जिले व आसपास के लोगो की भी आवक बनी रही।

वहीं, सुरक्षा प्रबंध को लेकर पर्यटक पुलिस भी मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर से लेकर अन्य दर्शनीय स्थलों पर भ्रमण करती रही। ताकि किसी को कोई परेशानी हो तो मदद की जा सके।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular