HomeUTTAR PRADESHLPG Cylinder:'स्थिति अभी गंभीर, सप्लाई बनाए रखने की...', LPG को लेकर सरकार...

LPG Cylinder:’स्थिति अभी गंभीर, सप्लाई बनाए रखने की…’, LPG को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट


Update On LPG Crisis: इजरायल-अमेरिका और ईरान में 21वें दिन भी युद्ध जारी है। युद्ध के कारण स्ट्रे़ट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में दुनिया के साथ भारत में भी एलपीजी गैस की कमी बनी हुई है। ऐसे में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एलपीजी को लेकर अपडेट दिया है।


सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी की स्थिति अभी गंभीर है और सरकार आपूर्ति करने की कोशिश कर रही है। सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक 100 फीसदी एलपीजी पहुंचाई जा रही है। लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई और जरूरत के हिसाब से ही बुक करने का आग्रह किया गया है। 


कितना पहुंचा घरेलू उत्पादन


सरकार की तरफ से कहा गया है कि एलपीजी की सप्लाई बनाए रखने की कोशिश जारी है लेकिन, आम लोगों से अनुरोध है कि वे वैक्लपिक ईंधन के विकल्पों पर विचार करें और घबराहट में खरीदारी ना करें। दूसरी तरफ सरकार ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार 4500 से ज्यादा छापेमारी की गई है। वहीं, घरेलू उत्पादन लगभग 40 फीसदी तक पहुंच चुका है। जिससे आयात पर निर्भरता कुछ हद तक कम होगी। 


21वें दिन भी युद्ध जारी


बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 21वें दिन भी युद्ध जारी है। इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान अपनी टॉप लीडर को खो चुका है। ईरान के आयातुल्लाह खामेनेई, सुरक्षा चीफ लारीजानी और खुफिया मंत्री के अलावा कई बड़े नेताओं को गंवा दिया है। इजरायल की तरफ से दावा किया जा रहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम तबाह कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है। ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के एयरबेस को निशाना बना रहा है। इस युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read