HomeUTTAR PRADESHBSP ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, लखनऊ से इनको...

BSP ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, लखनऊ से इनको बनाया उम्मीदवार

लखनऊ:  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें 12 प्रत्याशियों के नामों का पार्टी ने एलान किया है। इस लिस्ट में लखनऊ, मोहनलालगंज, खीरी, गाजियाबाद समेत अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है।

बसपा ने गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार, मथुरा से सुरेश सिंह, लखनऊ से सरवर मलिक, मोहनलालगंज से राजेश प्रधान, मैनपुरी से डॉ गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा, उन्नाव से अशोक पांडेय, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को टिकट दिया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read