Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHविदाई से पहले दुल्हनों ने किया मतदान

विदाई से पहले दुल्हनों ने किया मतदान

fok-media-samman-samaroh

लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदाता (Voters) अपने मताधिकार (Vote) का प्रयोग उत्साह के साथ कर रहे हैं। सेल्फी लेकर दूसरे मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ा रहे हैं तो वहीं जनपद पीलीभीत और मुजफ्फरनगर में नई नवेली दुल्हनें भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी विदाई से पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जनपद पीलीभीत के बहेड़ी में बूथ संख्या 23 पर दुल्हन सपना ने मतदान किया। पिता राजवीर सिंह ने बताया कि बेटी की गुरुवार को शादी हुई। शुक्रवार की सुबह विदाई की रस्मे की जा रही थी। बेटी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विदायी से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

इसी तरह जनपद मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्र संख्या 193-194 पर एक दुल्हन ने मतदान किया। दुल्हन ने कहा कि चुनाव में मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। मैं अपने मताधिकार का उपयोग करके यहां अपने चाचा को पूरा समर्थन देने आई हूं।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular