HomeUTTAR PRADESHहोली में नहीं गुल होगी बत्ती, यूपीपीसीएल ने कसी कमर

होली में नहीं गुल होगी बत्ती, यूपीपीसीएल ने कसी कमर

लखनऊ:  रंगों के त्योहार होली पर उत्तर प्रदेश में बिजली रंग में भंग नहीं डालेगी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष गोयल ने पांचों डिस्कॉम को कटौती मुक्त और ट्रिपिंग विहीन विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति (Electricity Supply) की जाएगी।

डॉ गोयल ने बताया कि होली (Holi) के पर्व के महत्व को देखते हुए प्रदेश को प्रकाश युक्त रखने का निर्णय लिया गया है। इससे आमजन के साथ ही व्यवसाय को भी लाभ होगा। पर्व के दौरान पूरे प्रदेश भर में सभी क्षेत्रों को 24 घंटे कटौती मुक्त विद्युत प्राप्त होगी।

अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में पूरी तरह सावधानी बरतें और सबको अनवरत विद्युत प्राप्त हो इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि वितरण में लगे अधिकारियों को त्योहार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति (Electricity Supply) के लिए कहा गया है। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि होली के बाद भी प्रदेश में निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 18 घंटे आपूर्ति (Electricity Supply) निर्धारित की गई है तो वहीं नगर पंचायत मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे, तहसील मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे और जनपद मुख्यालयों के लिए 24 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है।

वहीं बुंदेलखंड के सभी सात जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति (Electricity Supply) निर्धारित की गई है। इन सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि, त्योहारों के अवसर पर यूपीपीसीएल सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में जुट गया है।

यह भी पढ़े: बसपा से मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची ली वापस

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read