Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHleopard cub: गाव के एक झाड़ी में मिला मरा तेंदुए का बच्चा,मौके...

leopard cub: गाव के एक झाड़ी में मिला मरा तेंदुए का बच्चा,मौके पर पहुँची वन्य टीम

fok-media-samman-samaroh

leopard cub: गाव के एक झाड़ी में मिला मरा तेंदुए का बच्चा,मौके पर पहुँची वन्य टीम

leopard cub: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर वन्यपरिक्षेत्र विशुनपुरा व थाना क्षेत्र जटहा बाजार के कण्ठीछापर गाँव की एक झाड़ी में शुक्रवार की सुबह मरा हुआ तेंदुए का बच्चा को मौके पर पहुँची वन्य टीम ने अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्यवाही हेतु सम्भागीय डीविजन को भेज दी जहाँ से मृतक शावक की अन्तिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जानी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाँव कण्ठी छापर के दोपही टोला स्थित एक झाड़ी में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ का करीब पाँच वर्षिय एक मादा बच्ची को मरी पड़ी स्थिति में स्थानीय ग्रामीणों ने देखा।

एक खूँखार प्रजाति से ताल्लुकाती तेंदुआ के मिलने व मरने की खबर ज्योंही वायरल हुयी की पास पड़ोस के क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उक्त जगह पर देखने के लिये इकट्ठी हो गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची वन्य परिक्षेत्र की विभागीय टीम ने मरे पड़े तेंदुए के बच्चे की निरीक्षण में मादा होने की पहचान हुयी जिसके उपरान्त टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रेतर कार्यवाही हेतु विभागीय जिला डिवीजन अर्जुनहा कुशीनगर को भेज दी जहाँ से शेष विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस सम्बन्ध में रेंजर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ बच्चे के शव जांचोपरांत ही मृत्यु होने के कारणों की जानकारी हो पायेगी ।

यहाँ यह बता दें कि इधर बीते करीब छः माह से जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी ,जटहा, कण्ठी छापर, मठिया प्रसिद्ध तिवारी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के सरेहों में तीन चार तेंदुओं के विचरण करते ग्रामीणों को दिखायी दिया करते थे जिनमें से मन जा रहा है कि उसी टीम का मरा बच्चा एक सदस्य था।

मौके पर पहुँची वन्य विभाग की टीम में रेंजर सत्येन्द्र सिंह के साथ वन दरोगा राम ध्यान पाण्डेय , आकाश तिवारी, संदीप पटेल के अलावे जटहा थाने के उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव व सिपाही इकराम अंसारी सहित ग्राम प्रधान नगई राजभर मौजूद रहे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular