Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपिछली सरकारों में होते थे बम विस्फोट, अब बम-बम कर सुरलहरी: योगी

पिछली सरकारों में होते थे बम विस्फोट, अब बम-बम कर सुरलहरी: योगी

fok-media-samman-samaroh

बदायूं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने मंगलवार को कहा कि स्वार्थ की खातिर मिल कर चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा उत्तर प्रदेश को बाहरी राज्यों में बदनाम करने का प्रयास किया मगर सब जानते हैं कि घनी आबादी वाले इस राज्य में 2017 के बाद से बम विस्फोट नहीं बल्कि हर हर बम बम की गूंज सुनायी देती है।

बदायूं से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य व आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में मंगलवार को प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। यह लोग प्रदेश को बाहर बदनाम करते हैं। यह अराजकता फैलाते थे। कांवड़ यात्रा पर बैन लगाते थे। यह कर्फ्यू के समर्थक हैं। इनके समय गुंडे जगह-जगह बम विस्फोट करते थे, लेकिन हमने कहा कि उप्र में बमबाजी नहीं, हर-हर-बम-बम होगा।

श्री योगी (CM Yogi ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मोदीके नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन सके, इसके लिए उन्हें तीसरा कार्यकाल दीजिए क्योंकि पहले तीन वर्ष में ही मोदी जी भारत को तीसरी बड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। यह विकसित भारत की आधारशिला बनेगा। विकसित भारत के लिए विकसित यूपी, विकसित यूपी के लिए विकसित बदायूं जरूरी है। विकसित बदायूं के लिए भाजपा को आपका आशीर्वाद आवश्यक है।

उन्होने (CM Yogi ) कहा कि आपने दस वर्ष में बदलते भारत व सात वर्ष में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बदलते उप्र को देखा है। 2014 के पहले की स्थितियां भी किसी से छिपी नहीं हैं। उस दौरान देश में वातावरण भयावह था। परिवारवाद के नाम पर लूट-खसोट की पूरी छूट थी। देश की राजनीति को बपौती समझकर भारत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता था। गरीबों के हकों पर डकैती व उपद्रवियों को प्रश्रय दिया जाता था। रामजन्मभूमि के बारे में कोई आस्थावान कहता था तो लाठी-डंडे से प्रहार कर उसकी आवाज को बंद कर दिया जाता था, लेकिन 10 वर्ष में आतंकवाद, उग्रवाद व नक्सलवाद समाप्त हुआ है और गरीबों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होने (CM Yogi )  कहा कि यह चुनाव माफियाराज बनाम कानून के राज का है। सत्ता के संरक्षण में पलने वाले माफिया किस कदर गरीबों पर जुल्म ढाते थे, बदायूं से अधिक भुक्तभोगी कौन होगा। उप्र में आज जनता है चुस्त-दुरुस्त, माफिया है पस्त। चुनाव में एक तरफ भ्रष्टाचारी होंगे तो दूसरी तरफ देश के लिए कार्य करने वाले लोग। यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम आम जनता की संतुष्टि का होगा। एक तरफ चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ बांटने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ सबका साथ-सबका विकास का भाव रखने वाले। यह चुनाव ‘स्वार्थ के परिवार’ व ‘मोदी के परिवार’ के बीच होगा।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाब देवी, बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्या, बदायूं से सांसद प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, संतोष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधायक महेश गुप्ता, राजीव सिंह, कुंवर महराज सिंह, हरीश शाक्य आदि मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular