HomeUTTAR PRADESHप्रयागराज में राहुल-अखिलेश को अपने ही समर्थकों के बीच मंच छोड़कर जाना...

प्रयागराज में राहुल-अखिलेश को अपने ही समर्थकों के बीच मंच छोड़कर जाना पड़ा, बेकाबू हुई भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ा

प्रयागराज: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अपने ही समर्थकों के बीच मंच छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल दोनों नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई और सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर चढ़ गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो लोगों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस के लाठी चलाने पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। कई समर्थकों के चोटें आई।

जब दोनों नेताओं की समर्थकों ने नहीं सुनी तो सपा के पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश राय ने भीड़ से कहा- हमारे राष्ट्रीय नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी मंच पर आ गए हैं। आप लोग संयम बरतिए। मर्यादा रखिए। उन्हें बोलने का मौका दीजिए।

भीड़ के नहीं मानने पर मंच पर मौजूद नेताओं ने अखिलेश को रोकने की कोशिश की। लेकिन नाराज अखिलेश यादव मंच के पीछे बने हेलिपेड की तरफ चल पड़े। राहुल भी मंच से उतर आए। दोनों नेता बिना रैली को संबोधित किए ही मंच छोड़कर हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।

अखिलेश और राहुल प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के लिए प्रचार करने आए थे। यहां से भाजपा ने केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उतारा है। सपा के एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा- विशाल जनसैलाब को देखकर भाजपा के होश ठिकाने लग गए। इसी साजिश और उनकी मिलीभगत के तहत यहां फोर्स की व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से अव्यवस्था हुई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read