HomeUTTAR PRADESHनिर्दोषों को छेड़ा तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी: CM योगी

निर्दोषों को छेड़ा तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी: CM योगी

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि निर्दोषों को मारा तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि पश्चिमी यूपी में जिन लोगों की गर्मी शांत कर दी गई है, उन्हें दोबारा गर्म नहीं होने देना है। उन्होने कहा कि अच्छा नेतृत्व देश को जहां बुलंदियों पर ले जाता है वहीं गलत हाथों में सत्ता देने से दरिद्रता आती है। योगी (CM Yogi) ने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि एक तरफ भारत पिछले चार साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सौगात दे रहा है तो वहीं पाकिस्तान कटोरा लेकर दुनियाभर में भीख मांग रहा है। पाकिस्तान की ये हालत उसके नेताओं के कारण हुई है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी संजीव बालियान के पक्ष में जनता से वोट की अपील करते हुए कहा कि मेरठ आज 12 लेन के एक्सप्रेसवे के साथ सीधे दिल्ली से जुड़ गया है। अब मेरठ के लोग दिल्ली में नहीं दिल्ली के लोग मेरठ, सरधना और मुजफ्फरनगर में रहना चाहते हैं। पहले जिस दूरी को तय करने में 5 घंटे लगते थे अब उसे 1 घंटे में पूरा किया जाता है। यही नहीं 32 हजार करोड़ रुपए से रैपिड रेल सेवा से मेरठ को जोड़ा जा चुका है। आज उत्तर प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद के नाम पर इसी विधानसभा में बन रही है।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि पश्चिमी यूपी में परिवर्तन स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां जो लोग गुमराह करने आ रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने संगीत सोम और संजीव बालियान को जेल में डाल के यहां की जनता को कर्फ्यू में झोंकने का काम किया था। दंगा पॉलिसी चलाने वालों ने यहां के युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उनके जीवन को निगलने की कोशिश की थी, हमें उन्हें माफ नहीं करना है। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, मगर कभी विदेशी हुकूमत के सामने सिर नहीं झुकाया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कोई माई का लाल आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता, क्योंकि सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था कर दी गई है। आज बड़े बड़े माफिया और आतंकवादियों की कैसी दुर्गति हो रही है, सबको पता है। पहले जिनके नाम से ही कर्फ्यू लग जाया करता था, आज उनकी स्थिति हर कोई जानता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सपा सरकार के दौरान एक दुर्दांत माफिया ऐसा था, जो चलता था तो मुख्यमंत्री हों या मुख्य न्यायाधीश, इन सबके काफिले रुक जाते थे और केवल उसका काफिला निकलता था। मगर जब हमने रगड़कर उसे कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया तो उसकी पैंट गीली हो गई थी। तब हमने उसे कहा था कि कानून को रौंदने वाले कानून कितना बड़ा है, ये अहसास हो रहा है कि नहीं। निर्दोष लोगों को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिल पाएगी।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष (मेरठ) शिवकुमार राणा, (मुजफ्फरनगर) सुधीर सैनी, पूर्व विधायक संगीत सोम, विक्रम सैनी, जिला प्रभारी मयंक गोयल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read