HomeUTTAR PRADESHतेज रफ्तार का कहर, डंपर-ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौके पर...

तेज रफ्तार का कहर, डंपर-ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौके पर मौत

चित्रकूट: धर्मनगरी चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दर्शनार्थियों से भरे ऑटो और तेज रफ्तार डंपर की सीधी भिड़ंत (Dumper-Auto Collision) हो गई। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे (Road Accident) में पांच लोगों को मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलसि ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों की शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो रिक्शा कर्वी स्टेशन की तरफ से सुबह दर्शनार्थियों को लेकर रामघाट तीर्थ क्षेत्र जा रहा था। जैसे ही ऑटो रिक्शा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमानपुर के पास से गुजर रहा था तभी बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंफर की जोरदार भिड़ंत (Dumper-Auto Collision)  हो गई है। इस हादसे में ऑटो सवार आठ लोग चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल है।

वहीं चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिना समय गवांए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालात देखकर उन्हें हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण हादसे (Road Accident) में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में अनिरुद्ध (30) पुत्र शिवराज, अखिलेश (28) पुत्र हरिभान निवासीगण मलिकपुर, जिला कन्नौज, अतर सिंह पुत्र रामसेवक वर्मा निवासी तिर्वा कन्नौज, निधि सोनी (19) पुत्री रामकुमार सोनी, निवासी सुमेरपुर जिला हमीरपुर और धर्मेंद्र हैं। धर्मेंद्र का पता अज्ञात है जिसकी जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read