HomeUTTAR PRADESHGST बदलाव से उपभोक्ताओं को मिला बड़ा तोहफा, मदर डेयरी ने दूध,...

GST बदलाव से उपभोक्ताओं को मिला बड़ा तोहफा, मदर डेयरी ने दूध, घी के दाम घटाएं, Ice Cream भी हुई सस्ती


Milk Product Price: महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार का GST सुधार एक बड़ी राहत लेकर आया है। 56वीं GST काउंसिल मीटिंग के फैसले के तहत 22सितंबर से डेयरी उत्पादों पर टैक्स दरों में कटौती लागू हो जाएगी, जिसका असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। मदर डेयरी ने दूध, घी, पनीर, चीज और अन्य डेयरी उत्पादों के दामों में कमी की घोषणा कर दी है। मदर डेयरी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की है। वहीं, 1लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध की कीमत 77रुपये थी, जो अब घटाकर 75रुपये हो गई है। इसके अलावा घी-पनीर, आइसक्रीम समेत अन्य सामानों के भी दाम कम किए हैं।


बता दें, ये बदलाव न केवल डेयरी प्रोडक्ट्स, बल्कि अचार, जैम और सॉस जैसी जरूरी रसोई सामग्री पर भी लागू होंगे। जिसका उद्देश्य आम आदमी को राहत देना है और त्योहारों के सीजन में घरेलू खर्च कम करना है।


मदर डेयरी ने घटाए दाम


GST काउंसिल ने डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई श्रेणियों में टैक्स दरों को सरल और कम किया है। UHT (टेट्रा पैक) दूध और पनीर/छेना पर 5% GST को पूरी तरह हटा दिया गया है, जबकि घी, मक्खन, कंडेंस्ड मिल्क और आइसक्रीम जैसे आइटम्स को 12-18%से घटाकर 5%स्लैब में डाल दिया गया है। फ्रेश पाउच दूध पर पहले से ही 0% GST था, इसलिए उसके दामों में कोई बदलाव नहीं। टोंड दूध (1लीटर) के दाम 77रुपये से घटाकर 75रुपये कर दिए हैं, जो सीधे 2रुपये प्रति लीटर की बचत है। 450मिली पैक अब 33रुपये के बजाय 32रुपये में उपलब्ध है।


वहीं, मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष बंडलिश ने कहा ;हम केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। पनीर, चीज, घी, मक्खन, UHT दूध, मिल्क-बेस्ड बेवरेजेस और आइसक्रीम जैसे उत्पादों पर GST कटौती से उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। हम इन बचत को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read