HomeUTTAR PRADESHयुवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक दोस्त की हत्या (Murder) के आरोपी चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र का निवासी मनोज उर्फ बबली की आशीष उर्फ पिंटू , राज पटेल व रामेश्वर गर्ग नामक युवकों से मित्रता थी। वे आम लोगों को बैंकों से केसीसी लोन दिलाने का काम कमीशन लेकर एक साथ करते थे। जिसमें मनोज उर्फ बबली कमीशन की रकम के बंटवारे में गड़बड़ी को लेकर नाराज था और धीरे धीरे आपसी विवाद गहरा गया था।

मनोज को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध होकर समझौते के नाम पर मनोज को बांदा नगर के जरैली कोठी में एक किराए के कमरे में गत 6 मार्च को बुलाया गया और वही एक अन्य और साथी वीरेंद्र की मदद से चारों लोगों ने एक राय होकर गला कसकर व सिलौटी से सीने में वार कर मनोज की हत्या (Murder) कर दी और रात्रि में उसके शव को एक बोलेरो में ले जाकर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जौरही गांव के खेतों में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने अगले दिन 7 मार्च को बरामद कर किया। शव की शिनाख्त हुई। बाद में उसका पोस्टमार्टम कराया. जिसमें हत्या की पुष्टि होने से पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक में बताया कि इस हत्या (Murder) की घटना का अनावरण करने हेतु एसओजी , सर्विलांस और कोतवाली देहात की टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद आज बुधवार को घटना का सफल अनावरण कर पुलिस ने हत्या आरोपी युवक चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के. कुचारन गांव निवासी. आसेंद्र उर्फ पिंटू पटेल , कर्वी नगर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी रामेश्वर गर्ग , शंकर बाजार मोहल्ला निवासी वीरेंद्र उर्फ हलाले और बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी राज पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन ,हत्या में प्रयुक्त बोलेरो व एक गमछा और तमंचा व कारतूस आदि भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 25000 रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े: Badaun Double Murder: साजिद के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read