spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार पत्नी समेत भाजपा में शामिल हुए

यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार पत्नी समेत भाजपा में शामिल हुए

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विभिन्न दलों के राजनेताओं के साथ-साथ अन्य लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस समेत अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए हाथों में कमल थाम लिया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में आज पूर्व डीजीपी विजय कुमार (Vijay Kumar) , पूर्व डीजीपी अरुण कुमार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी में विजय कुमार (Vijay Kumar) की पत्नी अनुपमा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

वहीं इस दौरान विभिन्न दलों से आए नेतागणों ने भी कमल का लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा के मिथिलेश कुमार मिश्रा के अलावा कानपुर से हाल में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक अजय कपूर के समर्थक, कांग्रेस, सपा, विभिन्न दलों के पार्षदों के साथ-साथ निर्दलीय पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular