HomeUTTAR PRADESHपूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का निधन, प्रतापगढ़ में दौड़ी शोक...

पूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का निधन, प्रतापगढ़ में दौड़ी शोक की लहर

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह (Hari Pratap Singh) का निधन बुधवार रात 12 बजे दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital में हो गया। वह पहली बार वर्ष 1995 में अध्यक्ष बने और 2017 तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह वर्ष 2023 तक नगर पालिका अध्यक्ष रहीं। मई 2023 में वह फिर अध्यक्ष बने थे।

हरिप्रताप (Hari Pratap Singh) वर्ष 2002 से 2007 तक भाजपा से सदर सीट से विधायक भी रहे थे। बेटे विशाल सिंह ने बताया कि माह भर पहले वह अहमदाबाद गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी। दिल्ली में इलाज चल रहा था। इससे काफी कमजोर हो गए थे।

बुधवार रात 11:45 अचानक तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital) ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार शव घर लाया गया। एक बेटा व दो बेटियां हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read