Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHFlag hoisting:गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन में किया...

Flag hoisting:गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण,कर्मचारी को किया गया सम्मानित

fok-media-samman-samaroh

Flag hoisting:गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण,कर्मचारी को किया गया सम्मानित

Flag hoisting: (कम्प्यूटर जगत ) आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा झंडा फहराया (Flag hoisting) गया।

इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी भी ली गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व का अनूठा अभिलेख है जिसमें सभी देशों के संविधान का समावेश है।

हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है जिसके हम ऋणी हैं।

हमने देश की आजादी के बाद विभिन्न क्षेत्रों में काम किया समाज के अंतिम व्यक्ति असहाय, कमजोर, वर्ग के लिए कार्य किया।

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कर आगे बढ़ाने का कार्य किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान सम्मान निधि, फसलों का उचित मूल्य, आवास,सहित विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना से आच्छादित करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत शासन की मंशा अनुरूप लगभग 52 हजार व्यक्तियों को आवास दिया गया

प्रधान मंत्री आवास अंतर्गत लगभग 06 हजार को आवास,गरीबों के इलाज हेतु जन आरोग्य योजना अंतर्गत 9 लाख 80 हजार को लाभान्वित किया गया,

इसके अतिरिक्त निराश्रित/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना अंतर्गत लाभान्वित किए जाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करते हुए लगभग 350 व्यक्तियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही, 277 को गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,

इसके अतिरिक्त 58 अभ्यस्त अपराधियों पर सतत निगरानी की जा रही है,

तथा मादक पदार्थों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के क्रम में लगभग 60 लाख के जब्ती की कार्यवाही की गई है।

साइबर अपराधियों को बढ़ावा देने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के भवनों के निर्माण कार्य गतिमान है

जिसके क्रम में उन्होंने पुलिस हॉस्टल बैलेट का निर्माण,अग्निशमन केंद्रों के निर्माण कार्य सहित अन्य योजनाओं अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने किसान भाइयों, मजदूर वर्ग सहित सभी का आभार व्यक्त किया जो देश को विकसित करने में निरंतर प्रयास कर रहे हैं,और देश के बेहतर भविष्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य कर रहे हैं।

गुब्बारा उड़ाकर शांति का दिया संदेश

तत्पश्चात गुब्बारा उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया, पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर , जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय, फुलबदन कुशवाहा, केशव नाथ उपाध्याय,जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, व अन्य अधिकारीगण, पुलिस गण, अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों की मौजूदगी रही।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular