HomeUTTAR PRADESH‘पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा’, मुख्तार अंसारी...

‘पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा’, मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप

गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई। बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबियत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहीं, पिता की मौत की खबर सुनने के बाद मुख्तार (Mukhtar Ansari)  का बेटा उमर अंसारी (Umar Ansari) बांदा पहुंचा। इस दौरान उसने अपने पिता को स्लो पॉइजन दिये जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बांदा में अस्पताल पहुंचा उमर पिता के शव को देख भावुक हो गया और जोर-जोर रोने लगा। हालांकि, इस दौरान उसने मीडिया के सवाल पर पहले उमर कुछ नहीं बोला।

लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उमर ने बाद में कहा कि मुझे कुछ नहीं बताया गया है। सच क्या है, यह पूरा देश जानता है। मुख्तार के बेटे ने कहा कि उसे पिता ने बताया था कि उनको स्लो पॉइजन दिया जा रहा था। इससे पहले बुधवार को बांदा जेल में बंद मुख्तार (Mukhtar Ansari) की तबीयत बिगड़ने उससे मिलने पहुंचे छोटे भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि मुख्तार को मारने की साजिश कई सालों से रची जा रही है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read