spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदोहरीघाट मुक्तिधाम को मिलेगा नया बाईपास मार्ग, एके शर्मा ने किया शिलान्यास

दोहरीघाट मुक्तिधाम को मिलेगा नया बाईपास मार्ग, एके शर्मा ने किया शिलान्यास

fok-media-samman-samaroh

मऊ। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जिले में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इसी क्रम में दोहरीघाट नगर वासियों और मुक्तिधाम से आने जाने वालों के लिए तोहफा देते हुए पूर्वांचल विकास निधि सामान्य योजना के तहत 79.56 लाख रुपये की लागत से बाईपास सड़क को स्वीकृत कराया है।

यह मुक्तिधाम प्रवेश द्वार से आजमगढ़ स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले घाघरा नदी के किनारे 788 मीटर में बनेगी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से टेंडर पूरा कर लिया गया है, जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।

सरयू नदी के धार्मिक महत्व के चलते दोहरीघाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए हर रोज दर्जनों शव आते हैं। साथ ही वहां बने सुंदर पार्क और रमणीक स्थान मंदिर आदि पर भारी संख्या में पर्यटकों का भी आना-जाना भी लगा रहता है।

वहां पहुंचने के लिए मात्र एक ही रास्ता है जो काफी संकरा है। इसके चलते शव यात्रियों के साथ आने वाली सैकड़ों वाहनों से जाम लग जाता है। नए बाईपास के बन जाने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

इस संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, चेयरमैन विनय जयसवाल, गुलाब गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, डॉ. बीके श्रीवास्तव, जनक चौधरी, विकास वर्मा, गौरव जायसवाल, आजाद जायसवाल, राहुल आदि लोगों ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने और बाईपास निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री से मांग की गई थी।

यह भी पढ़े: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की छत गिरी, मलबे में दबे आठ मजदूर, दो की मौत

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular