HomeUTTAR PRADESHहोली से पहले निकाली जाएगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा, सीएम योगी भी...

होली से पहले निकाली जाएगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा, सीएम योगी भी होंगे शामिल

गोरखपुर: गोरखनाथ की नगरी में होलिका दहन रविवार की रात 10: 27 के बाद होगी। इससे पहले दोपहर तीन बजे से पांडेय हाता से भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी शामिल होंगे। वहीं होली मंगलवार को मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  भगवान नृसिंह की शोभायात्रा का आरंभ करेंगे। उस दौरान फूलों की होली खेली जाएगी। जिला प्रशासन ने भी मंगलवार के लिए होली का अवकाश घोषित किया है।

महानगर के पांडेयहाता से अपराह्न तीन बजे से भक्त प्रहलाद की शोभा यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में निकाली जाएगी। होलिका दहन समिति के महामंत्री रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार फूलों के होली के साथ-साथ राम मंदिर पर विशेष झांकी, काशी की प्रसिद्ध मशान की होली के साथ ही बरसाने की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बताया कि शोभा यात्रा में बग्गी, डीजे के साथ ही कई झांकियां शामिल होंगी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read