Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDense fog:घना कोहरा के चलते सता रही हैं हाड़ कंपाने वाली ठंड,इस...

Dense fog:घना कोहरा के चलते सता रही हैं हाड़ कंपाने वाली ठंड,इस दिन को हो सकती है बारिश 

fok-media-samman-samaroh

Dense fog:घना कोहरा के चलते सता रही हैं हाड़ कंपाने वाली ठंड,इस दिन को हो सकती है बारिश

Dense fog: ( कम्प्यूटर जगत ) उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हाड़ कंपाने वाली सर्दी लौट रही है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्‍से से विक्षोभ के गुजरने के बाद अब उत्‍तरी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं।

पश्चिम से लेकर पूरब तक प्रदेश में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना कोहरा (Dense fog) से अत्‍यधिक कोहरा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार की सुबह पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के नजीबाबाद में न्‍यूनतम सतही क्षैतिज दृश्‍यता 100 मीटर और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर (एयरपोर्ट) पर शून्‍य मीटर दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 28, 29 और 30 जनवरी को यूपी में आमतौर पर मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है।

वहीं देर रात और सुबह के समय अलग-अलग स्‍थानों पर छिछला से मध्‍यम कोहरा (dense fog) छाए रहने की संभावना है।

31 जनवरी और एक फरवरी को देर रात और सुबह के समय मौसम शुष्‍क रहने के साथ-साथ हल्‍के से मध्‍यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में अलग-अलग स्‍थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 जनवरी से एक नया विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके दो दिन बाद फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सकिय होगा।

इसकी वजह से तापमान में थोड़ी कमी आने के आसार हैं। हालांकि कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूपी में रविवार को सबसे कम तापमान अयोध्‍या में रिकॉर्ड किया गया। रामनगरी में न्‍यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाराणसी में 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडलों में रात के तापमान में गिरावट हुई है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular