HomeUTTAR PRADESH‘आरोपी के एनकाउंटर के लिए पुलिस को बधाई, लेकिन…’, बदायूं डबल मर्डर...

‘आरोपी के एनकाउंटर के लिए पुलिस को बधाई, लेकिन…’, बदायूं डबल मर्डर केस पर बोले शिवपाल यादव

संभल: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने बदायूं में हुए दो मासूम बच्चों की हत्या (Badaun Double Murder) के मामले में रिएक्ट किया है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए पुलिस-प्रशासन से सख्त एक्शन लेने की मांग की है। साथ ही प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा है। शिवपाल ने कहा कि इस सरकार में लॉ-एंड-ऑर्डर बिल्कुल फेल है।

बता दें कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। आज वो संभल दौरे पर हैं। यहां बातचीत के दौरान जब उनसे बदायूं डबल मर्डर (Badaun Double Murder) के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद और निंदनीय घटना हुई है। सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन ऐसी घटनाओं से पता लगता है कि इस सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। लॉ-एंड-ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त है।

वहीं, हत्यारोपी साजिद के एनकाउंटर में मारे जाने के सवाल पर शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि इस कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बधाई देते हैं, लेकिन इस घटना का पर्दाफाश भी होना चाहिए। आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। एक आरोपी अभी फरार है और एक का एनकाउंटर हुआ है। इसका खुलासा जरूर होना चाहिए।

बदायूं में डबल मर्डर (Badaun Double Murder) से सनसनी

गौरतलब है कि बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो बच्चों की हत्या कर दी गई। आरोपी साजिद-जावेद ने घर में घुसकर दो बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला। डबल मर्डर के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ और आगजनी हुई। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए एसएसपी समेत पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया।

वहीं, देर रात पुलिस ने एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मारा गिराया। जबकि, दूसरा आरोपी जावेद फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

मामले में बदायूं के SSP आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के सामने रखता था। पीड़ित के घर में आना-जाना भी था। कल (19 मार्च) शाम 7:30 बजे वो घर के अंदर गया और छत पर खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया, इसमें दो बच्चों की मौत गई। बाद में पुलिस ने उसका पीछा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में साजिद मारा गया। फिलहाल, फरार जावेद की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election: पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, इतनी जमा करनी होगी जमानत राशि

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read