HomeUTTAR PRADESHकॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था...

कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था नामांकन

वाराणसी: कॉमेडियन श्याम रंगीला (Shyam Rangeela) का वाराणसी लोकसभा सीट से पर्चा खारिज हो गया है। उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया था। बताया जा रहा है कि शपथपत्र न देने के कारण श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हुआ है। अंतिम सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का 14 मई को आखिरी दिन था।

श्याम रंगीला (Shyam Rangeela) ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि मेरे पास चुनाव में नामांकन करने के नियम के अनुसार सारे डॉक्यूमेंट्स हैं, लेकिन मेरा नामांकन नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने (Shyam Rangeela) कहा, ‘रिजेक्ट कर दो, नामांकन रद्द कर दो। वो अलग चीज है, पहले उस फाइल को तो लो।’ इसके आगे वह वीडियो में पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

वाराणसी लोकसभा सीट से इस बार कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी प्रत्याशी पीएम मोदी के अलावा लोग पार्टी के विनय कुमार त्रिपाठी, भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश कुमार यादव, रीना राय, नेहा जायसवाल, अजीत कुमार जायसवाल, अशोक कुमार पांडेय-निर्दल, संदीप त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read