HomeUTTAR PRADESHयोगी की सभा में शामिल होने आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से...

योगी की सभा में शामिल होने आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से ज्यादा यात्री घायल

रामपुर। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सभा में शामिल होने आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त (Bus Accident) हो गई। इसमें बीस से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की शनिवार दोपहर बाद रामपुर में जनसभा प्रस्तावित है। वह करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क है। इससे पहले मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व जिलाधिकारी के साथ ही शहर विधायक ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) दोपहर 1.25 बजे पुलिस लाइन के मैदान में हेलीकाप्टर से आएंगे। इसके बाद डेढ़ बजे फिजिकल कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वितों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

इसके अतिरिक्त करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री रामपुर आकर जनता को करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात देंगे।

यह भी पढ़े: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की छत गिरी, मलबे में दबे आठ मजदूर, दो की मौत

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read