spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBJP की तीसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नाम, राघोपुर में तेजस्वी-सतीश...

BJP की तीसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नाम, राघोपुर में तेजस्वी-सतीश यादव आमने-सामने

fok-media-samman-samaroh


BJP Candidate Third List: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी और आखिरी उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18नाम शामिल हैं, जिसके साथ ही पार्टी ने NDA गठबंधन के तहत मिली 101सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है। यह कदम चुनावी मैदान में बीजेपी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है, जहां पार्टी ने कुछ दिग्गजों को मैदान में उतारते हुए रणनीतिक बदलाव भी किए हैं। राघोपुर विधानसभा सीट से सतीश कुमार यादव को टिकट देकर बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिग्गज नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को सीधी चुनौती दे दी है। बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 71,  दूसरी लिस्ट में 12कैंडिडेट्स का ऐलान किया था।


किसे कहां से मिला टिकट?


रामनगर सीट- नंद किशोर राम


नरकटियागंज सीट- संजय पांडे


बगहा सीट- राम सिंह


लौरिया सीट- विनय बिहारी


नौतन सीट- नारायण प्रसाद


चनपटिया सीट – उमाकांत सिंह


हरसिद्धि सीट- कृष्णनंदन पासवान


कल्याणपुर सीट- सचिंद्र प्रसाद सिंह


चिरैया सीट- लालबाबू प्रसाद गुप्ता


कोचाधामन सीट- बीणा देवी


बायसी सीट- विनोद यादव


राघोपुर सीट- सतीष कुमार यादव


बिहपुर सीट- कुमार शैलेंद्र


पीरपैंती सीट- मुरारी पासवान


रामगढ़ सीट- अशोक कुमार सिंह


मोहनिया सीट- संगीता कुमारी


भभुआ सीट- भरत विंद


गोह सीट- रणविजय सिंह


सतीश कुमार यादव बनाम तेजस्वी यादव


बता दें, सूची का सबसे रोचक हिस्सा राघोपुर सीट है, जहां बीजेपी ने सतीश कुमार यादव को मैदान में उतारा है। यह सीट लंबे समय से आरजेडी का गढ़ रही है और तेजस्वी यादव यहां से विधायक हैं। सतीश यादव का चयन रणनीतिक है, क्योंकि वे यादव समुदाय से आते हैं और पहले भी इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ बना चुके हैं। खासकर, 2000 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब, 2025 के चुनाव में यह मुकाबला यादव वोट बैंक पर केंद्रित होगा, जहां बीजेपी तेजस्वी की छवि को निशाना बनाते हुए विकास और शासन के मुद्दों पर जोर देगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular