HomeUTTAR PRADESHसिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में STF को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड...

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में STF को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड रवि अत्री अरेस्ट

नोएडा: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक (Constable Recruitment Paper Leak) प्रकरण में मुख्य मास्टरमाइंड रवि अत्रि को एसटीएफ ने गौतम बुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पिछले काफी दिनों से यूपी एसटीएफ तलाश कर रही थी। रवि अत्रि से बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ चल रही है।

गौतम बुध नगर निवासी रवि अत्रि ने यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती (Constable Recruitment)  पेपर लीक कराया था। इसके बाद आरोपी ने इस पेपर को कई गैंग को लाखों रुपए लेकर बेच दिया था।

आरोपी रवि और उसके साथियों ने मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा और गुरुग्राम के मानेसर में दो रिसोर्ट में हजारों अभ्यर्थियों को यह पेपर पढ़ाया था। इन्हीं, अभ्यर्थियों ने बाद में परीक्षा में हिस्सा भी लिया। इस मामले में खुलासा होने के बाद यूपी सरकार ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त करते हुए जांच एसटीएफ को दी थी।

पूरे प्रकरण में आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ ने ताबड़तोड़ दबिश दी थी। इस गिरोह से संबंधित कई आरोपियों को एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गिरफ्तार किया और पूरे गैंग का पर्दाफाश किया।

आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल फोन की जांच फॉरेंसिक टीम से कराई जा रही है। गिरोह में शामिल डॉक्टर शरत सिंह और दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रम पहल की अभी तलाश जारी है। माना जा रहा है कि रवि की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read