HomeUTTAR PRADESHअब्बास अंसारी को बड़ी राहत, पिता मुख्तार के फातिहा में शामिल होने...

अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, पिता मुख्तार के फातिहा में शामिल होने की मिली मंजूरी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को बड़ी राहत दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उसे अपने पिता के फातिहा में शामिल हो सकता है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत के बाद उसकी याद में 10 जून को फातिहा कार्यक्रम आयोजित होगा। कोर्ट ने अब्बास अंसारी (Abbas Ansari)  को 11 और 12 जून को पुलिस हिरासत (Police Custody) में अपने परिवार के साथ समय बिताने की भी मंजूरी दे दी है।

कोर्ट के आदेश के तहत अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को 9 जून की सुबह पुलिस हिरासत में कासगंज जेल (Kasganj Jail) से गाजीपुर ले जाया जाएगा। अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) 10 जून को प्रार्थना सभा (Fatiha) में शामिल होगा और फिर उसे गाजीपुर जेल (Ghazipur Jail) ले जाया जाएगा। 11 और 12 जून को एक तय समय तक अब्बास अंसारी अपने परिजनों से मिल सकेगा। इस दौरान अब्बास की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी यूपी पुलिस के डीजीपी और जिला पुलिस पर होगी। 13 जून को अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को वापस कासगंज जेल (Kasganj Jail) लाया जाएगा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read