HomeUTTAR PRADESHबाबा साहब ने देश के विकास में अहम भूमिका का निर्वहन किया:...

बाबा साहब ने देश के विकास में अहम भूमिका का निर्वहन किया: एके शर्मा

मऊ। जिले के बड़ागांव सेमराजपुर में शनिवार की शाम को अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर समिति के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री (AK Sharma) द्वारा डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमें अपने देश के महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र: एके शर्मा

कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने भारत के संविधान के निर्माण के साथ ही देश के विकास में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया है। इसलिए आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने महापुरुष के बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

कैबिनेट एके शर्मा (AK Sharma) ने युवाओं को विशेष तौर पर एकजुट होकर में अपनी भूमिका का निर्वहन करने पर बल दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read