HomeUTTAR PRADESHअयोध्या बन रही प्रदेश का पहली सौर ऊर्जा मॉडल सिटी

अयोध्या बन रही प्रदेश का पहली सौर ऊर्जा मॉडल सिटी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि उ0प्र0 सौर ऊर्जा नीति-2022 (Solar Energy Policy) के अन्तर्गत अयोध्या (Ayodhya) शहर को प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा के मॉडल सिटी (Solar Energy Model City) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें शहर के कुल विद्युत भार का 10 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से पूर्ति की जाएगी। साथ ही अन्य 16 नगर निगमों में भी सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना करायी जा रही। वर्तमान में अयोध्या नगर में सोलर सिटी में 15.75 करोड रुपए तथा अन्य नगरों में सोलर सिटी (Solar City) में 40 करोड़ रुपए के बजट प्राविधान किया गया है। किसी भी नगर में सोलर सिटी (Solar City) कार्यक्रम के लिए नगर आयुक्त के माध्यम से प्रस्ताव प्राप्त कर राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदनोपरान्त कार्य कराये जाते हैं।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या सोलर सिटी (Solar City) कार्यक्रम के अन्तर्गत अब तक 766 अदद स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 2300 सोलर स्ट्रीट लाइट, 250 अदद सोलर हाई मास्ट, 3.33 मेगावाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट, 50 किलोवाट क्षमता का ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 06 मीट्रिक क्षमता का 01 अदद् सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज, 01 किलोवाट क्षमता के 40 सोलर ट्री, 2.5 किलोवाट क्षमता के 18 सोलर ट्री, 10 सोलर वॉटर किऑस्क के अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। साथ ही पर्यटन के दृष्टिगत 02 सोलर बोट (Solar Boat) का संचालन सरयू नदी पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सरयू के तट पर 40 मेगावाट का सोलर प्लाण्ट स्थापित किया गया है। अयोध्या में सरयू नदी तट पर 10.25 किलोमीटर के मार्ग पर लक्ष्मण किला से निर्मली कुण्ड तक 487 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर मार्ग को प्रकाशित करा दिया गया है।

वही वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी योजनांतर्गत अयोध्या शहर में 150 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 1100 सोलर स्ट्रीट लाइट, 75 सोलर हाई मास्ट संयंत्रों के अधिष्ठापन की कार्यवाही गतिमान है।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या के साथ अन्य नगर निगमों में वाराणसी नगर निगम परिक्षेत्र में सोलर सिटी (Solar City) योजनान्तर्गत 1512 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 200 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। झांसी नगर निगम परिक्षेत्र में 150 सोलर स्ट्रीट लाइट, 20 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। आगरा नगर निगम परिक्षेत्र में 200 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 सोलर हाई मास्ट एवं 01 किलोवाट क्षमता के 20 सोलर ट्री की स्थापना कराई गई। अलीगढ़ नगर निगम परिक्षेत्र में 39 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 35 सोलर हेरिटेज हाई मास्ट लगाई गई।प्रयागराज नगर निगम परिक्षेत्र में 460 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई।मेरठ नगर निगम परिक्षेत्र में 510 सोलर स्ट्रीट लाइट, 23 सोलर हाई मास्ट की स्थापना कराई गई।

गाजियाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 100 सोलर हाई मास्ट एवं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। बरेली नगर निगम परिक्षेत्र में 80 सोलर हाई मास्ट एवं 720 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। शाहजहांपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 11 सोलर हाई मास्ट, 100 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 01 किलोवाट क्षमता के 02 सोलर ट्री की स्थापना कराई गई। मुरादाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 70 सोलर हाई मास्ट एवं 150 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। फिरोजाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 150 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 01 किलोवाट क्षमता के 02 सोलर ट्री की स्थापना कराई गई। मथुरा नगर निगम परिक्षेत्र में 100 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। गोरखपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 220 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 700 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई तथा सहारनपुर नगर निगम परिक्षेत्र के 30 प्राथमिक विद्यालयों में 02-02 किलोवाट क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना कराई जा चुकी है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इसी प्रकार सोलर सिटी योजनांतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में वाराणसी नगर निगम परिक्षेत्र में 500 सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 सोलर हाई मास्ट, 01किलोवाट क्षमता के 10 सोलर ट्री, 04 सोलर वॉटर कियास्क एवं 200 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। झांसी नगर निगम परिक्षेत्र में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 25 सोलर हाई मास्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। आगरा नगर निगम परिक्षेत्र में 600 सोलर स्ट्रीट लाइट, 50 सोलर हाई मास्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। अलीगढ़ नगर निगम परिक्षेत्र में 90 सोलर हाई मास्ट, 550 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित।

प्रयागराज नगर निगम परिक्षेत्र में 05 सोलर हैरिटेज हाई मास्ट, 02 सोलर ट्री, 05 सोलर हाई मास्ट एवं 02 सोलर वॉटर किऑस्क की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। लखनऊ नगर निगम परिक्षेत्र में 30 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 60 सोलर हाई मास्ट, 800 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। कानपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 20 सोलर हैरिटेज हाई मास्ट, 310 सोलर हाई मास्ट, 02 सोलर ड्रिंकिंग वॉटर किऑस्क, 02 सोलर ट्री, 1000 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 75 किलोवाट का ऑनग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। गाजियाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 500 सोलर हाई मास्ट, 160 किलोवाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 200 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित।

शाहजहांपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 10 सोलर हाई मास्ट, 100 सोलर स्ट्रीट लाइट, 10 किलोवाट क्षमता का ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 01 किलोवाट क्षमता का 01 सोलर ट्री की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। मुरादाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 05 सोलर हाई मास्ट, 05 सोलर ड्रिकिंग वॉटर किऑस्क, 04 सोलर ट्री, 04 किलोवाट क्षमता का ऑफग्रिड सोलर पावर प्लाण्ट एवं 20 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। फिरोजाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में 55 सोलर हाई मास्ट, 260 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 02 ई-चार्जिंग स्टेशन की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। मथुरा नगर निगम परिक्षेत्र में 50 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 70 सोलर हाई मास्ट, 10 सोलर हैरिटेज हाई मास्ट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित।गोरखपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 175 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 सोलर हाई मास्ट एवं 1000 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित। सहारनपुर नगर निगम परिक्षेत्र में 02 स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, 02 सोलर हाई मास्ट 02 सोलर ट्री, एवं 350 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read