HomeUTTAR PRADESHचुनावी माहौल के बीच अखिलेश यादव को एक और झटका, इस जिले...

चुनावी माहौल के बीच अखिलेश यादव को एक और झटका, इस जिले के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में चुनावी माहौल के बीच सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव (Vikram Yadav) , उनके भतीजे, प्रधान, दो अन्य परिजन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। मामले में एसडीएम ने जांच की। जांच के बाद दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की गई।

क्षेत्रीय लेखपाल आनंद मोहन ने ढोलना थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज की। इसमें बताया गया कि सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव (Vikram Yadav)  के भतीजे प्रशांत यादव इखौना के ग्राम प्रधान हैं। उनके एक भाई दक्ष यादव गांव के पूर्व प्रधान रहे। दक्ष यादव का पुत्र कुलदीप यादव है। इन चारों लोगों के साथ गांव निवासी के एक अन्य व्यक्ति को दर्ज मामले में आरोपित किया गया है।

आरोप है कि नामजद किए गए लोगों ने रिपोर्ट में आरोपित अज्ञात व्यक्ति को मिलाकर चारागाह के नाम पर सुरक्षित जमीन पर गेहूं की फसल बोकर कब्जा कराने का कार्य किया। जमीन पर कब्जा करने वालों को भू माफिया मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें विक्रम यादव, प्रशांत यादव, कुलदीप यादव, दक्ष यादव पर अवैध तरीके से चारागाह की जमीन पर कब्जा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

एसडीएम संजीव कुमार के निर्देश पर चार अप्रैल को टीम ने इखौना गांव में चारागाह की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिस भूमि पर अवैध कब्जे हैं। वह भूमि चारागाह के नाम अंकित है और भूमि सुरक्षित श्रेणी की पाई गई। इसके बाद एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read