HomeUTTAR PRADESHमहाकुंभ से पहले तीन बड़े शहरों के लिए एयर अकासा भरेगी उड़ान

महाकुंभ से पहले तीन बड़े शहरों के लिए एयर अकासा भरेगी उड़ान

प्रयागराज: महाकुंभ से पहले कुंभनगरी को एयर कनेक्टिविटी को लेकर एक और सौगात मिलने जा रही है। 25 मई से प्रयागराज तीसरी विमान सेवा से भी जुड़ जाएगी। विमानन कंपनी एयर अकासा की तरफ यह प्रस्तावित सेवा शुरू हो रही है।

एयर अकासा से मिला प्रयागराज को तोहफा
प्रयागराज से मुंबई के लिए तीसरी विमान सेवा की शुरुआत का रास्ता खुल गया है। विमानन कंपनी एयर अकासा ने अपनी वेबसाइट में प्रयागराज को प्रणाम करते हुए कहा है कि प्रयागराज-मुंबई उड़ान 25 मई से शुरू हो जायेगी। अभी यह तय हुआ है कि इसका संचालन सप्ताह में रविवार को छोड़कर छह दिन होगा। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक राजेश कुमार बताते हैं कि नागर विमान निदेशालय (डीजीसीए) भी अकासा एयर को प्रयागराज से मुंबई, प्रयागराज से दिल्ली और प्रयागराज से बेंगलुरु विमान संचालन की अनुमति दे चुका है ।अकासा ने अपनी वेबसाइट पर विमान शुरू होने की जानकारी दी है। उसकी वेबसाइट के होम पेज पर लिखा है ‘प्रणाम प्रयागराज’। होम पेज पर कुंभ मेले की अद्भुत छटा के संगम का दृश्य भी दिखाया गया है।

40 मिनट के अंतराल में मुंबई के लिए होगी उड़ान
अकासा एयर ने उड़ान की समय सारिणी भी जारी की है । प्रयागराज में 40 मिनट के अंतराल में दो विमान उपलब्ध रहेंगे।विमान प्रयागराज से मुंबई के लिए दोपहर 1:40 पर उड़ान भरेगा और शाम चार बजे मुंबई पहुंच जाएगा । मुंबई से अकासा एयर का विमान सुबह 10:35 बजे उड़ान भरेगा और इसका प्रयागराज पहुंचने का समय दिन में एक बजे रहेगा ।प्रयागराज से विमानन कंपनी इंडिगो भी वर्तमान समय में प्रयागराज से मुंबई के लिए विमान संचालित कर रहा है। इसका संचालन प्रतिदिन हो रहा है। प्रयागराज से दूसरी विमानन कंपनी इंडिगो का विमान 2:30 पर उड़ान भरकर 4:40 बजे मुंबई पहुंचेगा । इधर इंडिगो का विमान मुंबई से 11:45 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर दो बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेगा। रविवार को इसका संचालन नही होगा।

बेंगलुरु और दिल्ली के टाइम स्लॉट पर मंथन जारी
25 मई से अकासा एयर प्रयागराज एयरपोर्ट से मुम्बई के लिए उड़ान भरेगी , लेकिन बचे दो शहरों दिल्ली और बेंगलुरु के लिए इस विमानन कंपनी को अभी टाइम स्लॉट नही मिला है। प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक राजेश कुमार बताते हैं कि अकासा एयर प्रयागराज-बेंगलुरु उड़ान के लिए जो वक्त मांग रही है वह उसे नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि उसी टाइम स्लॉट में इंडिगो के तीन विमानों का संचालन है। ऐसे में अगर अकासा की भी उड़ान इसी अवधि में चलती है तो वहां विमान पार्किंग में समस्या आ सकती है। अकासा ने सुबह 11 से 12 बजे का स्लॉट मांगा है। अकासा यहां से 180 सीटेड एयर बस चलाएगी। ऐसे में प्रस्थान और आगमन का समय तय हो जाने के बाद इन दो शहरों के लिए यह सेवा शुरू होगी। सेवा शुरू हो रही है ।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read