HomeUTTAR PRADESHमुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल के अधीक्षक काे मिली जान...

मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल के अधीक्षक काे मिली जान से मारने की धमकी

बांदा:  उत्तर प्रदेश के बांदा जिला कारागार (Banda Jail ) में निरूद्ध माफिया सरगना मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मृत्यु के बाद जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने सोमवार को बताया कि धमकी का मुकदमा दर्ज कर तत्काल विस्तृत जांच शुरू की गई और वरिष्ठ कारागार अधीक्षक को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई।

बांदा नगर कोतवाली में रविवार रात दर्ज मुकदमे में वरिष्ठ कारागार अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने आरोप लगाया कि यह धमकी उन्हें 28/ 29 मार्च की रात्रि 1:37 बजे उनके सीयूजी नंबर पर दी गई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज सहित अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि “अब तुझे ठोकना है, साले बच सके तो बच।”

घटना की सूचना पर जेल (Banda Jail) अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। फिलहाल जेल परिसर में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read