HomeUTTAR PRADESH‘1600 करोड़ खर्च तो करो...’ पंजाब सरकार को अनिल विज ने दी...

‘1600 करोड़ खर्च तो करो…’ पंजाब सरकार को अनिल विज ने दी नसीहत


चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला में उप राष्ट्रपति चुनाव में राहुल गांधी के वोट न करने को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाए हैं। अनिल विज ने कहा कि जो खुद वोट नहीं डालता उसे दूसरे के वोट मांगने का हक है क्या?। उन्होंने कहा कि जो खुद की वोट की कीमत नहीं समझता वो दूसरों को कैसे कह सकता है वोट डालने के लिए।


पंजाब को 1600करोड़ राहत पैकेज देने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लेकिन पंजाब के मंत्रियों ने कहा प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं दिया और ज्यादा नुकसान का हवाला दिया। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कुछ बच्चों को रोने की आदत होती है। दूध दो तब भी दूध न दो तब भी। विज ने कहा प्रधानमंत्री का दिल इस देश के हर नागरिक के लिए धड़कता है। प्रधानमंत्री अपने सारे कर्म छोड़ पंजाब गए और 1600करोड़ का राहत पैकेज दिया। वहीं हिमाचल को 1500करोड़ दिया।


पंजाब सरकार को विज ने दी नसीहत


इसके साथ ही विज ने नसीहत देते हुए कहा कि बात करने की होती है। 1600करोड़ खर्च तो करो,हर स्टेट का पास अपना राहत विकास कोष होता है पहले वो खर्च करो। विज ने कहा आपदा के समय है वो किसी वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहते।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read