Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी देश की 140 करोड़...

भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी देश की 140 करोड़ जनता: अखिलेश यादव

fok-media-samman-samaroh

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस बार 140 करोड जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। झांसी में भाजपा की विदाई की झांकी तैयार हो रही है।

यहां झांसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप जैन के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इनके शासनकाल में महंगाई, बेरोजगार चरम पर है,निवेश के नाम पर शून्य और हर परीक्षा में पेपरलीक, डिफेंस एक्सपो के नाम पर शून्य, जी-20 में जो तमाशा दिखाया वह शून्य है, पूरी तरह से विफल हो चुकी सरकार है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि बुंदेलखंड का किसान देश की अन्य किसी जगह की तुलना में अधिक परेशान है,उसको धोखा मिला है। इस सरकार की हर बात झूठी है, वादे झूठे हैं, महंगाई बढ़ी है। हर चीज की कीमत बढी है इसलिए आज भाजपा के पास जवाब नहीं है। वह अपने ही नेगेटिव नेरेटिव में फंस गयी है और अब बाहर आने वाली नहीं है। जो मन की बात करते थे ,आत्ममुग्ध रहते हैं उन्हें संविधान की बात सुननी होगी।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि झांसी में भाजपा की विदाई की झांकी तैयार हो रही है।सीमा पर सुरक्षा बढाइये , चार जून के बाद भाजपा वाले भागेंगे इसलिए सीमा पर सुरक्षा बढ़ाइये। कहावत है जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं उसमें पहले खुद गिरते हैं। इनकी बातें ,इनकी कहानी अब कोई नहीं सुनना चाहता है। भाजपा का हर डायलॉग अब घिसा पिटा नजर आता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular