HomeUTTAR PRADESH13 राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली...

13 राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम


IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22मार्च 2026को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम की उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तूफानी हवाओं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


दिल्ली-UP में मौसम का हाल


दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD ने बताया कि हवा की रफ्तार 30-40किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक भी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 15-17डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29-31डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इससे पहले के दिनों में हुई बारिश के कारण मार्च अब तक काफी ठंडा और नम बना हुआ है और तापमान में गिरावट जारी है।


उत्तर प्रदेश के कई जिलों, खासकर पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तूफान का खतरा है। लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। IMD ने 21-22मार्च के आसपास तेज हवाओं (40-60किमी/घंटा तक) और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है। हालांकि 22मार्च के बाद मौसम में सुधार की उम्मीद है।


अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?


IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड) के साथ पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल) और पूर्वोत्तर राज्यों में भी गरज-चमक, तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) और छिटपुट से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। यानी कुल मिलाकर 10-13 राज्यों में मौसम विभाग ने विभिन्न स्तर का अलर्ट जारी किया है, जिसमें येलो अलर्ट प्रमुख है। पूर्वोत्तर में 24 मार्च तक यह सिलसिला जारी रह सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read