HomeUTTAR PRADESH11 साल बाद चमत्कार...जिंदा लौटी मां, बेटे कर चुके थे श्राद्ध; परिवार...

11 साल बाद चमत्कार…जिंदा लौटी मां, बेटे कर चुके थे श्राद्ध; परिवार ने DJ पर किया डांस


Baghpat Mother Returns After 11 Years: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोझा गांव में एक भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 80वर्षीय बुजुर्ग महिला लीलावती देवी, जो 11साल पहले (2015में) रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थीं, अब जिंदा और सकुशल अपने घर लौट आई हैं। परिवार ने लंबे समय तक कोई सूचना न मिलने पर उन्हें मृत मान लिया था और हर साल उनके श्राद्ध-बरसी-तर्पण करते आए थे। लेकिन अब उनकी वापसी ने सभी को हैरान कर दिया है।


क्या है पूरा मामला?


परिवार के अनुसार, लीलावती देवी के पति की मौत के कुछ महीनों बाद 2015में वे घर से अचानक गायब हो गईं। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिवार ने उन्हें मृत मान लिया और विधिवत अंतिम संस्कार (श्राद्ध) कर दिए। तब से हर साल पितृपक्ष में उनके नाम का श्राद्ध और तर्पण किया जाता था।


लेकिन हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुरनकोट इलाके में पुलिस और सेना की मदद से लीलावती देवी की पहचान हुई। वहां वे किसी तरह पहुंची थीं और स्थानीय लोगों के बीच रह रही थीं। परिवार ने राजौरी जाकर उन्हें पहचाना और सुरक्षित गांव वापस लाए। लीलावती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि 11साल की लंबी अनुपस्थिति के कारण वे कमजोर हैं।


घर लौटने पर गांव में उमड़ा जश्न


लीलावती के घर पहुंचते ही पूरे दोझा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटों और परिवारजनों की आंखों में आंसू थे, जबकि गांव वाले भावुक होकर मिलने पहुंचे। जश्न मनाने के लिए DJ लगाया गया, लोग नाच-गाकर खुशी जाहिर कर रहे थे। परिवार ने बताया कि यह ‘चमत्कार’ जैसा लग रहा है। बेटों ने कहा ‘हमने मां को खो दिया था, श्राद्ध तक कर दिए, लेकिन भगवान ने उन्हें वापस लौटा दिया।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read