HomeUTTAR PRADESH‘11 सालों से नहीं बनी कोई ड्रेन’ दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार...

‘11 सालों से नहीं बनी कोई ड्रेन’ दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार से किया सवाल


Haryana News: हरियाणा के शाहबाद क्षेत्र में आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ की चपेट में आने से क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। हजारों एकड़ में खड़ी धान व अन्य फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं।हालात का जायजा लेने के लिए लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा वीरवार को शाहबाद पहुंचे।


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकसभा सांसद देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि बाढ़ की वजह से किसानों की हजारों लाखों एकड़ फसलें तबाह हो चुकी है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ना तो नालों की सफाई हुई और ना ही किसी नदी की सफाई हुई। इतना ही नहीं पिछले 11सालों में कोई ड्रेन भी नहीं बनाई गई। वहीं मुख्यमंत्री ने इस वर्ष फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कोई राहत पैकेज की घोषणा तक नहीं की और जो भी किया है वह पूरे देश में सबसे कम है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुए मकान का सर्वे करवा कर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी जान माल का नुकसान हुआ है उसकी पूर्ति करने की जिम्मेदारी सरकार की। वहीं उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्राकृतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक आपदा है।


मालिकाना हक किसान को दिया जाये- दीपेंद्र हुड्डा


सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शाहाबाद में सर्वे करवाकर,मारकण्डा नदी की सफाई और खुदाई करवाई जाए। वहीं अगर ओर अधिक जरूरत पड़े तो जमीन एक्वायर की जाए। वहीं बाढ़ की वजह से जो रेत किसान के खेत में आया है उसका मालिकाना हक किसान को दिया जाये।इस मौके पर शाहबाद विधायक रामकरण काला, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा,पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा, जिलाध्यक्ष मेवा सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read