HomeUTTAR PRADESHहोली के दिन दो अज्ञात वाहनों की जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की...

होली के दिन दो अज्ञात वाहनों की जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत


MP News:मध्य प्रदेश के हटा में रनेह थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों युवक मंगलवार सुबह होली खेलने घर से निकले थे, लेकिन दोपहर के समय किसी अज्ञात वाहन वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया।  जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है।


जानकारी के अनुसार प्रिंस पिता पप्पू रैकवार 18 निवासी रनेह और मयंक पिता मुकेश दुबे 18 मंगलवार सुबह करीब 11 बजे होली खेलने के लिए गैसाबाद की ओर निकले थे। दोपहर तीन बजे गैसाबाद थाना क्षेत्र के सकोर और पुरैना  गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थी।  जिन्हें इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जब दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया तब इस बात की जानकारी लगी। जहां जांच के बाद डॉक्टर दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही परिजन हटा सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।  क्योंकि होली पर्व पर एक साथ दोनों दोस्तों की मौत से परिवार सदमे में है।


पुलिस ने शुरू की जांच


पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया की सिविल अस्पताल हटा से सूचना प्राप्त हुई थी दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जिससे मौत हो गई है। वह अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। गैसाबाद  पुलिस भी हटा पहुंच गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read