spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहिमाचल में आसमानी कहर जारी, किन्नौर में बादल फटा; आनी में बाढ़,...

हिमाचल में आसमानी कहर जारी, किन्नौर में बादल फटा; आनी में बाढ़, पांच लोगों की मौत

fok-media-samman-samaroh


Himachal Pradesh floods: हिमाचल प्रदेश में जारी बरसाती कहर में शुक्रवार को किन्नौर जिला के लिप्पा गांव में बादल फटने और कुल्लू के आनी में भारी बारिश ने तबाही मचाई। प्रदेश में भारी बरसात के चलते पांच और लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग लापता हो गए हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटें में बिलासपुर में दो और सिरमौर में तीन लोगों की मौत हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला किन्नौर के लिप्पा गांव में शुक्रवार सुबह बादल फटने से भोगती नाले में अचानक आई बाढ़ ने गांव में भारी तबाही मचाई। नाले से निकला मलबा कई घरों और खेतों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, बाढ़ के कारण वहां एक शेड में रह रहे दो मजदूर भी दब गए, जिन्हें बचा लिया गया है। नाले में आए तेज बहाव ने करीब 50 बागबानों के सेब के बागीचों को तबहा कर दिया है।


10 गौशालाएं, सिंचाई टैंक और पेयजल पाइपें भी बह गई


इसके साथ ही 10 गौशालाएं, सिंचाई टैंक और पेयजल पाइपें भी बह गई हैं। आनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के चलते कराड़ पंचायत के पटारना गांव में भू-स्खलन की चपेट में आने से तीन मकान जमींदोज हो गए, जिनके मलबे में दो महिलाएं दब गर्ईं। इनमें से एक शारदा देवी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि लीलू देवी लापता है। एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।


भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है


उधर, बुछैर पंचायत के खादवी गांव में भी कई मकानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं सरट गांव में भू-स्खलन का खतरा मंडरा रहा है। कुल्लू के ही खादवी गांव में भी तीन मकान लैंडस्लाइड की चपेट में आए। वहीं भरमौर प्रशासन ने कलसुईं से पठानकोट के लिए 150 श्रद्धालुओं को लेकर तीनवाहनों को रवाना कर दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular